कानपुर, फरवरी 12 -- पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहनवाज हुसैन गुरुवार को शहर पहुंचे। कानपुर एयरपोर्ट पर उनका भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। इसके बाद वह भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सलीम अहमद के आवास पहुंचे। जीडी गोयनका स्कूल में पौधरोपण किया। शाम को होटल लैंडमार्क में शादी अटेंड करने के बाद वह राजधानी एक्सप्रेस से बिहार चले गए। इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बासित अली, जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित, शिवराम सिंह, संदीप ठाकुर, चंदन अग्रवाल, रोहित सिंह, रामू चंदेल, रिंकू सरदार, जीशान खान आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.