उरई, जनवरी 9 -- एट। डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष की याद में परिजनों ने पूर्व मंत्री की अध्यक्षता में कार्यक्रम कर गरीबों को कंबल वितरण किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्य हमेशा याद किया जाएंगे। शुक्रवार को पिंडारी में डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक एवं भाजपा की पूर्व जिलाध्यक्ष उदय पिंडारी की याद में परिजनों ने कार्यक्रम किया। जिसकी अध्यक्षता पूर्व केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप वर्मा ने की। इस दौरान गांव में 400 कंबलों का वितरण किया। वहीं कार्यक्रम में बोलते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप वर्मा ने कहा उदय पिंडारी द्वारा किए गए सामाजिक कार्य एवं गरीबों के लिए हमेशा आगे आकर उनकी मदद करते रहे उनका योगदान को कभी भुला नहीं जा सकेगा। इस दौरान डॉक्टर सुधीर, सुभाष सिंह, देवेंद्र परिहार, प्रदीप रा...