बुलंदशहर, जून 2 -- भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव एवं केंद्र सरकार में राज्यमंत्री रहे डॉक्टर छत्रपाल सिंह की धर्मपत्नी उर्मिला देवी का 73 वर्ष की आयु में बीमारी के चलते गुरुग्राम के मेदांता में सोमवार की सुबह निधन हो गया। विदित हो कि डॉक्टर छत्रपाल सिंह का भी गत 26 मई को दिल्ली एम्स में बीमारी के चलते निधन हो गया था। एक सप्ताह में पूर्व केंद्रीय मंत्री और उनकी पत्नी के निधन से शोक की लहर है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। डॉक्टर छत्रपाल सिंह के पुत्र हेमंत सिंह ने बताया कि उनकी माताजी उर्मिला देवी का सोमवार की सुबह 8:00 बजे गुरुग्राम मेदांता अस्पताल में बीमारी के चलते निधन हो गया है। अंतिम संस्कार पैतृक गांव स्याना क्षेत्र के ग्राम बिगराऊ में किया गया। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.