दरभंगा, दिसम्बर 12 -- लहेरियासराय। बहादुरपुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया मोहल्ले में पूर्व महापौर अजय पासवान व उनके भाई पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय पासवान के घर से लाखों के जेवरात व नगद की चोरी हुई है। जैसे ही इस हाई प्रोफाइल चोरी के बारे में पुलिस को जानकारी मिली, तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। इसके कुछ देर बाद टेक्निकल टीम व डॉग स्क्वायड की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। सिटी एसपी अशोक कुमार भी घटना का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने गहन छानबीन करते हुए पुलिस अधिकारी को कई आवश्यक निर्देश दिए। मामले को लेकर पूर्व महापौर अजय पासवान ने बहादुरपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। इसमें उन्होंने कहा है कि वे अपने परिवार के साथ अपने भगिना की शादी में छह दिसंबर को पटना गए थे। उन्हें गुरुवार की सुबह मालूम हुआ कि बुधवार की रात चोरों ने घर में घु...