दुमका, अगस्त 7 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता अश्विनी चौबे ने बुधवार को बाबा बासुकीनाथ मंदिर में नागेश ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। इस क्रम में केन्द्रीय मंत्री ने फौजदारी बाबा की आरती कर देश और राज्य वासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा अर्चना के पश्चात पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि उन्होंने भोलेनाथ से सम्पूर्ण भारतवर्ष की उन्नति और खुशहाली के साथ-साथ विश्व शांति की मंगल कामना की है। उन्होंने भोलेनाथ से झारखंड सहित पूरे देश की खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। पूजा अर्चना के उपरांत मंदिर कार्यालय में पूर्व राज्यसभा सांसद अभयकांत प्रसाद से मिले तथा पार्टी संगठन को लेकर बातचीत भी की। इस मौके पर भाजपा के स्थानीय कार्यकर्तागण मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.