भागलपुर, दिसम्बर 12 -- भागलपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अश्विनी कुमार चौबे ने बिहार चुनाव के बाद गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने पटना में सनातन महाकुंभ में पूजित भगवान श्रीराम की प्रतिमा समेत अंग प्रदेश की मंजूषा पेंटिंग व मिथिला पेंटिंग से सजी अंग वस्त्र भी प्रधानमंत्री को भेंट की। वहीं अश्विनी चौबे द्वारा रचित पुस्तक सनातन संग भारत, सनातन संवाद व केदारनाथ की त्रासदी (त्रिनेत्र) की प्रति भी प्रधानमंत्री को सौंपी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...