हजारीबाग, जुलाई 24 -- बरही प्रतिनिधि। पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने बरही चौक पर स्वागत किया। मंडल अध्यक्ष भगवान केशरी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल माला पहनाया और बरही में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने का आमंत्रण दिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा रांची से गया था रहे थे। गया जाने के क्रम में बरही प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले और हाल-चाल जाना। स्वागत करने वालों में मंडल अध्यक्ष भगवान केशरी, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, शैलेन्द्र सिंहा,पूर्व मंडल अध्यक्ष अमित साहू,रितेश गुप्ता,नंदकिशोर कुमार, गुरूदेव गुप्ता, नंदकिशोर सिंह,राजेन्द्र स्वर्णकार समेत भाजपा के अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.