दुमका, फरवरी 28 -- दुमका। विश्वविद्यालय के पूर्व कुलसचिव डॉ संजय कुमार सिन्हा को विश्वविद्यालय का नया वित्त पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। इस संबंध में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो बिमल प्रसाद सिंह के निर्देश पर कुलसचिव डॉ राजीव कुमार ने शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी है। राजभवन से प्राप्त अनुमोदन के आलोक में उक्त अधिसूचना जारी कर दी गई है। डॉ सिन्हा को अधिकतम 6 माह या जेपीएससी से नियमित नियुक्ति होने तक के लिए विश्वविद्यालय का वित्त पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। डॉ सिन्हा डॉ बिजय कुमार से पदभार ग्रहण करेंगे। डॉ सिन्हा विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर हैं। वर्तमान में वे स्नातकोत्तर वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष हैं। मालूम हो कि वे इससे पहले विश्वविद्यालय में कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रक समेत अन्य महत्वपूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.