आरा, फरवरी 7 -- आरा। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के पूर्व कुलसचिव, पूर्व कॉलेज इंस्पेक्टर रहे गणित के प्रोफेसर डॉ सुभाष रंजन सिंह के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी की अध्यक्षता में आयोजित शोक सभा में अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।शोक सभा के बाद कार्यालय का कार्य स्थगित कर दिया गया। मौके पर कुलसचिव प्रो रामकृष्ण ठाकुर, छात्र कल्याण अध्यक्ष प्रो ओपी राय, प्रॉक्टर डॉ लाल बाबू सिंह, सीसीडीसी प्रो अनुज रजक, वित्त पदाधिकारी शैलेश कुमार सिंह, वित्तीय सलाहकार अरुण कुमार श्रीवास्तव, प्रो अवध बिहारी सिंह, डॉ राजेश वर्मा, अभिमन्यु कुमार, पवन कुमार, शेखर कुमार, आफताब आलम आदि मौजूद थे। वहीं निधन पर फुटाब के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो कन्हैया बहादुर सिन्ह...