जौनपुर, फरवरी 1 -- जौनपुर, संवाददाता। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. सुंदरलाल का निधन हो गया। उन्होंने गुरुवार की रात आगरा स्थित अपने निज आवास पर अंतिम सांस ली। निधन की सूचना से विश्वविद्यालय परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। विश्वविद्यालय के सरस्वती सदन में एक शोकसभा का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। शोकसभा में कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि प्रो. सुंदरलाल ने अपने कार्यकाल के दौरान विश्वविद्यालय को नई दिशा देने का कार्य किया। उन्होंने बापू बाजार जैसी अभिनव पहल के माध्यम से विद्यार्थियों और शिक्षकों को समाज से जोड़ने का सराहनीय प्रयास किया। उनका निधन विश्वविद्यालय के लिए अपूरणीय क्षति है। प्रो. सुंदरलाल पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 15वें कुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.