दुमका, नवम्बर 15 -- दुमका, प्रतिनिधि। सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के नौवें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किए गए पूर्व कुलपति एवं वर्तमान लोकपाल प्रो. मनोरंजन सिन्हा अब अपरिहार्य कारणों से कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने जानकारी दी है कि मुख्य अतिथि में हुए इस परिवर्तन के बावजूद समारोह की तैयारियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। विश्वविद्यालय ने बताया कि दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता झारखंड के राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार स्वयं करेंगे। उनके कर-कमलों से मेधावी छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। दीक्षांत समारोह के दौरान कुल 78 पदकधारी छात्रों को मेडल तथा 37 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि समारोह के सफल आयोजन हेतु सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण...