बागेश्वर, जून 21 -- दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति व पहाड़ के पुत्र प्रो. पूरन चंद्र जोशी के निधन पर यहां शोक की लहर दौड़ गई। विभिन्न संगठनों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे पहाड़ के लिए अपूर्णीय क्षति बताया है। प्रो. जोशी के निधन पर दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट, विधायक पार्वती दास, पूर्व विधायक ललित फर्सवाण, नपं अध्यक्ष भावना वर्मा, वरिष्ठ साहित्यकार गोपाल दत्त भट्ट, मोहन जोशी, सिविल सोसायटी के अध्यक्ष डीके जोशी, समाजसेवी नंदन सिंह अल्मिया, हरीश जोशी, डा. हेम चंद्र दुबे, पूर्व बीईओ जीवन चंद्र दुबे, घनश्याम जोशी, गिरीश कोरंगा ने शोक जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...