दरभंगा, जनवरी 19 -- दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो बीएन झा और इंजीनियर मो. इकबाल हसन के निधन से विश्वविद्यालय में शोक की लहर है। दोनों ही विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और अभियांत्रिकी संरचना के मज़बूत स्तंभ माने जाते थे। स्व. झा न केवल एक उत्कृष्ट शिक्षाविद थे, बल्कि एक कुशल प्रशासक, मार्गदर्शक एवं प्रेरणास्रोत भी रहे। विभाग के शैक्षणिक विकास, अनुशासन और गरिमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनका सरल स्वभाव, स्नेहपूर्ण व्यवहार एवं कर्तव्यनिष्ठा सभी के लिए प्रेरणा रहा है। उनके निधन से गणित विभाग एवं शैक्षणिक जगत को अपूरणीय क्षति पहुंची है। स्व. हसन वर्ष 2012 से विश्वविद्यालय में कनिष्ठ अभियंता के पद पर कार्यरत रहे। विश्वविद्यालय परिवार ने अपने दोनों दिवंगत सदस्यों की आत्मिक शांति के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.