सासाराम, फरवरी 9 -- सासाराम, नगर संवाददाता। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के पूर्व कुलसचिव प्रो. डॉ सुभाष रंजन सिंह के निधन पर सोमवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यादव महासभा के तत्वाधान में आयोजित शोकसभा की अध्यक्षता सुग्रीव सिंह ने की। इस मौके पर वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। कहा प्रो. डॉ. सुभाष रंजन साधारण किसान परिवार में जन्म लेकर उच्च शिक्षा प्राप्त की। पहले शाहमल खैरा कॉलेज फिर एचडी जैन कॉलेज आरा में अध्यापन का कार्य किया। इसके बाद वीकेएसयू के कुलसचिव के पद पर भी रहे। बिहार सरकार ने उन्हें इंटर काउंसिल सदस्य भी मनोनित किया। शोकसभा में पूर्व प्राचार्य डीडी यादव, पूर्व प्रमुख लाल साहेब सिंह, मृत्युंजय सिंह, विनोद कुमार सिंह, राम नारायण सिंह, सत्यनारायण स्वामी, प्रियांशु राज, चांदी सिंह, शिवमुनि सिंह, प...