मेरठ, जून 1 -- दौराला। पूर्व विधायक और भाजपा के फायर ब्रांड नेता संगीत सोम ने कहा है कि पूर्व की सरकारों में इतिहास गलत पढ़ाया जाता था। उन्होंने कहा कि पहले अकबर, बाबर को महान बताया जाता था, लेकिन महान तो रानी अहिल्याबाई होल्कर थीं। इसी मंच पर विधायक अतुल प्रधान भी पहुंचे। हालांकि दोनों में आमना-सामना नहीं हुआ। इसी मंच पर ऊर्जा राज्यमंत्री डा. सोमेन्द्र तोमर, मेयर हरिकांत अहलूवालिया, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष विमल शर्मा भी मौजूद रहे। शनिवार को अखिल भारतीय युवा पाल महासभा के नेतृत्व में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर शोभायात्रा निकाली गई। शुभारंभ पूर्व विधायक संगीत सोम ने किया। शोभायात्रा दौराला हाईवे फ्लाईओवर से आरंभ हुई और दायमपुर स्थित माता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर पहुंचकर समाप्त हुई। उनकी प्रतिमा पर माल्यार्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.