मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 3 -- मोतीपुर। कथैया थाना क्षेत्र के फतेह गांव में बुधवार को पूर्व की रंजिश में एक गुट के लोगों ने दंपती सहित तीन लोगों की पिटाई कर दी। घायल महेश्वर पासवान, मीना देवी एवं उनके पुत्र अजय कुमार को सीएचसी में भर्ती कराया गया। मामले को लेकर मीना देवी ने रविभूषण पासवान समेत 11 लोगों के खिलाफ थाना में आवेदन दिया है। थानेदार ओमपुकार प्रिय ने बताया कि आवेदन के आधार पर छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...