सहरसा, फरवरी 4 -- सिमरी बख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। कंपनी के ही कर्मियों द्वारा विश्वासघात कर गबन करने का एक गंभीर मामला सामने आया है। सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के मालगोदाम रोड स्थित एल एंड टी फाइनेंस लिमिटेड शाखा में कार्यरत रहे दो पूर्व कर्मचारियों पर ग्राहकों से वसूली गई किश्त की राशि गबन करने का आरोप लगा है। इस संबंध में शाखा प्रबंधक के लिखित आवेदन पर बख्तियारपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। शाखा प्रबंधक बिनीतानंद कुमार द्वारा दिए गए आवेदन में बताया गया है कि कंपनी के पूर्व फील्ड कलेक्शन ऑफिसर सानू कुमार एवं सूरज कुमार ने ग्राहकों से मासिक किश्त के रूप में वसूली गई कुल 92,560 रुपये की राशि न तो कंपनी के बैंक खाते में जमा कराई और न ही शाखा कार्यालय में।आवेदन के अनुसार, सानू कुमार द्वारा 11 मार्च 2025 से 18 जून 2025 के बीच 10 ग...