नोएडा, फरवरी 2 -- नोएडा। नौकरी से निकाले जाने के बाद युवक कंपनी के कर्मचारी को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। इस मामले में पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ एक्सप्रेसवे थाने में केस दर्ज कराया है। दिल्ली के मालवीय नगर निवासी समरजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि वर्तमान में वह सेक्टर-129 स्थित निजी कंपनी में नौकरी कर रहा है। विवेक गुप्ता नाम का युवक भी उसी कंपनी में नौकरी करता था। किसी वजह से उसे कंपनी ने बाहर कर दिया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि विवेक सोशल मीडिया पर विभिन्न अकाउंट से उसके लिए अमर्यादित बातें करता है। बेबुनियाद आरोप लगाता है और जान से मारने की धमकी देता है। समरजीत का कहना है कि विवेक को नौकरी से निकाला गया, लेकिन इसमें उसकी कोई भूमिका नहीं है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जिस अकाउंट से जान से मारने की धमकी...