मऊ, जनवरी 2 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य लीलावती कुशवाहा ने शुक्रवार को रोपनपुर में चौपाल लगाया। कहा कि जब से भाजपा सरकार बनीं है तबसे महंगाई आसमान छूलिया है। पीडीए समाज के लोगों की नौकरियां छिनने का काम कर रही है। किसान, नौजवान, महिलाएं, अल्पसंख्यक हमेशा इस डबल इंजन की सरकार में दर-दर भटक रहे हैं। कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव नई पीढ़ी की उम्मीद हैं, जो संविधान की सुरक्षा, समाजिक न्याय रोजगार, शिक्षा और सम्मान के साथ जीने का रास्ता प्रशस्त करते हैं। सपा के वरिष्ठ नेता भीमल कुशवाहा ने कहा कि सरकार किसानों को समय से खाद बीज भी उपलब्ध नहीं करा रही है। सुधाकर यादव ने कार्यकर्ताओं को अपने कार्यों के प्रति जागरुक किया। चौपाल को जाकिर हुसैन, नरेंद्र सिंह, रत्नाकर शुक्ला,...