मिर्जापुर, मार्च 22 -- मिर्जापुर,संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षक विधायक डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र ने शुक्रवार को तीनों मूल्यांकन केंद्रों राजस्थान इंटर कॉलेज, बीएलजे और जीआईसी पर भ्रमण कर शिक्षकों की समस्याओं को समझा। सभी परीक्षकों ने बांह पर काली पट्टी बांध कर संगठन के आंदोलन का समर्थन किया। उन्होंने सरकार पर शिक्षकों के साथ वादाखिलाफी करने का तोहमत मढ़ा। साथ ही कहा कि पुरानी पेंशन योजना, कैशलेस इलाज, समान कार्य के लिए समान वेतन, एनपीएस की विसंगतियों को दूर न करना आदि शिक्षकों की बहुत भयावह समस्याएं हैं। इस दौरान मंडलीय अध्यक्ष केदारनाथ दुबे, मंत्री गणेश प्रसाद सिंह, जिला अध्यक्ष सत्यभूषण सिंह, जिला मंत्री डॉ.रमाशंकर शुक्ल, जितेंद्र बहादुर सिंह, डॉ. धर्मराज सिंह, रश्मि, राम सागर य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.