सुल्तानपुर, जनवरी 1 -- सुलतानपुर। अमेठी के पूर्व एमएलसी दीपक सिंह समेत 26 कांग्रेस नेताओं की सुनवाई गुरुवार को टल गई। नौ अगस्त 2017 को कांग्रेस पार्टी के अमेठी जिलाध्यक्ष योगेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया था। आरोप है कि 26 प्रदर्शनकारियों ने तहसील मुख्यालय की ओर जुलूस निकालते हुए जामो तिराहे पर वाहन खड़ा कर मार्ग अवरुद्ध कर दिया था। सरकार विरोधी नारेबाजी कर सड़क जाम कर दी, जिससे यातायात ठप हो गया। विशेष मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने सुनवाई 14 जनवरी को नियत की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...