रांची, जुलाई 20 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। पूर्व एमएलसी स्व. छत्रपति शाही मुंडा की पत्नी और भारत आदिवासी पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रेमशाही मुंडा की माता 80 वर्षीय पुष्पा रानी शाही मुंडा की शनिवार की रात निधन हो गया। वह पिछले डेढ़ साल से बीमार चल रही थी। उनका अंतिम संस्कार नवागढ़ मुक्तिधाम में रविवार को पूर्वाहन किया जाएगा। उनके निधन पर खिजरी विधायक राजेश कच्छप, भाजपा नेता मानकी राजेंद्र शाही, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेंद्र कुमार, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, नवागढ़ पंचायत समिति सदस्य फाल्गुनी शाही मुंडा, मुखिया भुनेश्वर बेदिया, मुखिया सहदेव बेदिया और जयशंकर पाहन आदि ने गहरा शोक जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...