मधुबनी, जून 27 -- बिस्फी, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षे के परसौनी गांव निवासी अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक राजेंद्र झा का निधन गुरुवार की सुबह हो गयी। वे 90 वर्ष के थे। उनके निधन पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला प्रधान महासचिव महादेव मिश्र, परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष विकास ठाकुर,प्रखंड अध्यक्ष शत्रुघ्न राय, संघ के प्रदेश सदस्य राजेश कुमार झा, विनोद कुमार झा, नंदकिशोर झा हरिशंकर प्रसाद सहित अन्य शिक्षक एवं जनप्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...