रिषिकेष, फरवरी 8 -- जौलीग्रांट में हुई सड़क दुर्घटना में पूर्व एएसआई की मौत पर बेटे की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक मनोज उनियाल, निवासी कोठी अठूरवाला, डोईवाला ने शिकायत में बताया कि यह घटना बीती 30 जनवरी की शाम की है। पिता पूर्व एएसआई विवेकानंद उनियाल जौलीग्रांट चौक से स्कूटी से घर आ रहे थे। हिमालयन अस्पताल चौक के पास उन्हें हरियाणा रजिस्ट्रेशन नंबर के एक वाहन ने टक्कर मार दी। हादसा होते ही चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने पिता को जौलीग्रांट के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर चोटें लगने की वजह से 31 जनवरी को पिता की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। कोतवाल प्रदीप राणा ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक की पहचान को प्रयास तेज कर दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...