कोडरमा, नवम्बर 28 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। सतगावां प्रखण्ड के टेहरो पंचायत अंतर्गत खाब (बदाल) निवासी एवं पूर्व उप प्रमुख प्रतिनिधि राजेश यादव (40 वर्ष) का बुधवार की रात रांची रिम्स में इलाज के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। बीपी लो होने की शिकायत के बाद उन्हें पहले देवघर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां स्थिति गंभीर होने पर रांची रेफ़र किया गया। रिम्स में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु की सूचना मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। राजेश यादव अपने पीछे दो नाबालिग पुत्री और एक पुत्र सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। निकटस्थ मुक्तिधाम में उनकी अंत्येष्टि की गई, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। शोक व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से उप प्रमुख मनोज कुमार निराला, प्रमुख प्रतिनिधि रामोतार चौधरी, मुखिया सदानंद यादव, स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.