आरा, फरवरी 13 -- बिहिया। निज संवाददाता नगर पंचायत बिहिया के पूर्व उपाध्यक्ष बैजनाथ प्रसाद उर्फ भालू सर्राफ ने अपनी जान की सुरक्षा को लेकर भोजपुर डीएम को पत्र लिखा है। डीएम को भेजे गये पत्र में पूर्व उपाध्यक्ष ने कहा है कि वे नगर पंचायत कार्यालय बिहिया के मुख्य पार्षद भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चला रहे हैं एवं मुख्य पार्षद की सदस्यता से संबंधित एक मामला निर्वाचन आयोग में दायर किया है, जिससे उनकी जान को खतरा बना हुआ है। डीएम से उन्होंने मांग की है कि पूर्व में उनके द्वारा शस्त्र अनुज्ञप्ति को लेकर दिये गये लंबित आवेदन पर कार्रवाई करते हुए उन्हें शस्त्र की अनुज्ञप्ति निर्गत करते हुए सुरक्षा गार्ड भी मुहैया करायी जाये, जिससे वह और उनका परिवार भयमुक्त रह सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...