शाहजहांपुर, फरवरी 14 -- छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष गजेंद्र गंगवार ने शुक्रवार को मुख्य अधिकारी राहुल कुमार यादव से मुलाकात कर क्षेत्र में विभिन्न सुधारों का ज्ञापन सौंपा। इसमें नालंदा स्कूल के सामने ओपन जिम की खराब मशीन बदलने, रोडवेज बस स्टैंड के पास सरदार पटेल पार्क के टूटे गेट की मरम्मत, जीएफ कॉलेज ग्राउंड में हैंडपंप लगवाने, आर्मी टीसीपी गेट पर मॉर्निंग वाकर्स के लिए बेंच और करिअप्पा रोड पर साउंड सिस्टम ठीक करवाने की मांग शामिल थी। राहुल कुमार यादव ने बेंच लगाने और पार्क के गेट ठीक करने का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...