पूर्णिया, जनवरी 6 -- धमदाहा, एक संवाददाता। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री भाजपा नेता स्वर्गीय सुशील मोदी के जन्म दिवस पर अनुमंडल मुख्यालय धमदाहा में भाजपा के वरिष्ठ नेता सह चिकित्सा अनिल कुमार गुप्ता ने जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया है। सोमवार को दिन के 12:00 के करीब धमदाहा पहुंचे डॉक्टर अनिल कुमार गुप्ता ने चार दर्जन के करीब जरूरतमंद महिलाओं के बीच कंबल का वितरण किया हैं। इससे पूर्व वहां मौजूद भाजपा के आधा दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का जन्म दिवस मनाया। इस मौके पर नेताओं ने सुशील मोदी के में भाजपा के लिए दिए गए योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके अथक समर्थन और सार्थक प्रयास के कारण आज ना सिर्फ बिहार में बल्कि पूरे देश भर में भाजपा अपने चरम पर है। उनका राजनीतिक जीवन कार्यकर्ता के लिए एक ...