रामगढ़, सितम्बर 5 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। रेलीगढ़ा पश्चिमी पंचायत के पूर्व उपमुखिया अरविंद कुमार का शुक्रवार को निधन हो गया। अरविंद कुमार पिछले कुछ दिनो से बीमार थे। उनका रिम्स में इलाज चल रहा था। इसी क्रम में शुक्रवार को उनका निधन हो गया। इसके बाद रेलीगढ़ा श्मशान घाट पर दाह संस्कार किया गया। उनके निधन पर रेलीगढ़ा के लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...