दरभंगा, जनवरी 5 -- दरभंगा। राष्ट्रीय कवि संगम की दरभंगा इकाई की ओर से कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विवि में प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन किया गया। इसमें सम्मलित कवियों को 'अटल सम्मान' से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बिहार सरकार के पूर्व उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. श्याम नारायण कुमर को भी सम्मानित किया गया। उन्होंने इस आयोजन की सराहना की और साहित्यकारों से कहा कि वे जल्द ही भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन कराएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...