रिषिकेष, दिसम्बर 16 -- ऋषिकेश तहसील में आयोजित जनसुनवाई के दौरान ऊर्जा निगम के पूर्व इंजीनियर एवं यूकेडी नेता से हाथापाई और बदसलूकी को लेकर कार्यकर्ता भड़क गए। मंगलवार को कोतवाली पहुंचकर सरेआम पूर्व इंजीनियर के साथ हुई हाथापाई और अभद्रता पर कड़ा आक्रोश जाहिर किया। वहीं, पीड़ित पूर्व इंजीनियर ने पार्षद पति समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत भी पुलिस को दी है, जिसमें जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का भी आरोप लगाया गया है। मंगलवार को उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पार्टी के टिकट पर मेयर का चुनाव लड़ने वाले पूर्व इंजीनियर महेंद्र सिंह के साथ हुई अभद्रता पर गुस्सा जाहिर किया। कोतवाल कैलासचंद्र भट्ट से मुलाकात कर बताया कि सरेआम इस तरह की अभद्रता को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। वहीं, पीड़ित महेंद्र ...