गोरखपुर, अप्रैल 19 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। जालसाजों के गिरोह ने पूर्व संयुक्त आयकर आयुक्त को बिटक्वाइन में रुपये लगाकर अधिक मुनाफे का लालच देकर 47.87 लाख रुपये की जालसाजी कर ली। फेसबुक पर प्रचार के माध्यम से जुड़े आयुक्त को डॉलर में रुपये लगाने के लिए कहा गया और फिर वह बैंक खाते से उसी हिसाब से रुपये लगाते चले गए। मुनाफा एक करोड़ से अधिक दिखने पर उन्होंने रुपये निकालने की कोशिश की, तब उन्हें जालसाजी का एहसास हुआ। पीड़ित आयुक्त ने साइबर थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, शाहपुर के बशारतपुर निवासी संत प्रकाश रिटायर संयुक्त आयकर आयुक्त हैं। गोरखपुर के अलावा गाजियाबाद गैस गोदाम गली बिस्ता में भी इनका आवास है। उन्होंने तहरीर देकर बताया कि सात नवंबर 2024 को फेसबुक पर विज्ञापन के माध्यम से मुझे ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.