देवरिया, फरवरी 2 -- देवरिया, निज संवाददाता। धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर की बेल बांड दाखिल करने की तैयारी है। सोमवार को बेल बांड दाखिल करने की पूरी तैयारी थी, लेकिन कुछ तकनीकी कारणों से बेल बांड दाखिल नहीं हो पाया। अब मंगलवार को इस प्रकरण में बेल बांड जिला जज की अदालत में दाखिल किया जा सकता है। लखनऊ के रहने वाले पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर धोखाधड़ी के मामले में देवरिया जेल में 10 दिसंबर से बंद हैं। जिला जज की अदालत से उनको 19 जनवरी को ही जमानत भी मिल गई है। सोमवार को बेल बांड जिला जज की अदालत में दाखिल किया जाना था, सभी तैयारियां पूरी कर ली गई, लेकिन कुछ तकनीकी कारणों से बेल बांड दाखिल नहीं हो पाया। अधिवक्ता प्रवीण कुमार द्विवेदी ने बताया कि मंगलवार को बेल बांड दाखिल कर दिया जाएगा। वाराणसी में मिल...