लखनऊ, दिसम्बर 10 -- पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर को मंगलवार देर रात सीतापुर-शाजहांपुर बार्डर से एसआईटी और लखनऊ कमिश्नरेट की तालकटोरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन्हें देवरिया में जमीन के नाम पर दर्ज धोखाधड़ी के मुकदमे में गिरफ्तार किया गया है। अमिताभ ठाकुर के खिलाफ तालकटोरा थाने में भी धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी की सूचना तालकटोरा थानाप्रभारी कुलदीप कुमार दुबे ने बुधवार सुबह फोन कर अमिताभ ठाकुर की पत्नी नूतन ठाकुर को दी। इसके बाद सोशल मीडिया पर अमिताभ ठाकुर की गिरफ्तारी की जानकारी वायरल हो गई। पुलिस उपायुक्त पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि अमिताभ ठाकुर जब देविरया में एसपी थे। उस समय उन्होंने कोई जमीन ली थी। उस मामले में उनके खिलाफ वहां धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। जांच के लिए एसआईटी का ...