गोरखपुर, जनवरी 7 -- पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में तबीयत बिगड़ने के बाद गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज से सुपर स्पेशियलिटी संस्थान लखनऊ रेफर कर दिया गया है। सीने में दर्द और सांस लेने में समस्या होने पर मंगलवार देर रात उन्हें गोरखपुर लाया गया था। करीब 18 घंटे वह यहां भर्ती रहे। इस दौरान मेडिसिन विभाग और कार्डियोलॉजी विभाग के डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज किया। इसके बाद रेफर करने का फैसला लिया गया। पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर धोखाधड़ी मामले में 10 दिसंबर से देवरिया जेल में बंद हैं। मंगलवार को सीजेएम अदालत से उनकी जमानत याचिका खारिज हो गई। बताया जा रहा है कि रात साढ़े 11 बजे उनकी तबीयत जेल में अचानक खराब हो गई। उन्होंने सीने में दर्द और बेचैनी की शिकायत की। चिकित्सक ने जांच की और महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज भेजा। रात करीब 11:30 बजे उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.