देवरिया, जनवरी 13 -- देवरिया, निज संवाददाता। धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर की जमानत याचिका सोमवार को जिला जज के न्यायालय में दाखिल की गई। 17 जनवरी को उसमें अगली तारीख लगी है। जमानत याचिका पर उसी दिन सुनवाई होगी। उधर पत्नी नतून ठाकुर की अग्रिम जमानत याचिका पर भी सुनवाई नहीं हुई और अगली तारीख 17 जनवरी ही निर्धारित की गई है। लखनऊ के गोमतीनगर के विराम खंड निवासी अमिताभ ठाकुर ने 1999 में देवरिया में एसपी रहने के दौरान पत्नी नूतन के नाम से औद्योगिक क्षेत्र में प्लाट खरीदा था। प्लाट खरीदने के दौरान नूतन ठाकुर की जगह नूतन देवी व पति का नाम अमिताभ ठाकुर की जगह अभिजात लिखा गया। सितंबर 2025 में इस मामले में लखनऊ के ताल कटोरा थाने में केस दर्ज हुआ था। 10 दिसंबर को पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर सीजेएम न्यायालय में पेश ...