नई दिल्ली, जनवरी 16 -- नई दिल्ली। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के पूर्व अधिकारी प्रवीण वशिष्ठ ने शुक्रवार को केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) में सतर्कता आयुक्त के रूप में शपथ ली। उन्हें पिछले महीने सतर्कता आयुक्त नामित किया गया था। बिहार कैडर के 1991 बैच के पूर्व आईपीएस अधिकारी वशिष्ठ इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय में विशेष सचिव (आंतरिक सुरक्षा) के पद पर कार्यरत थे। वशिष्ठ ने शुक्रवार को केंद्रीय सतर्कता आयुक्त पीके श्रीवास्तव के सामने सतर्कता आयुक्त के रूप में शपथ ली। इनकी नियुक्ति के साथ ही सीवीसी अब पूर्ण क्षमता के साथ कार्य करने लगा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.