देहरादून, मई 15 -- देहरादून। रिटायर आईएएस उदयराज सिंह का चयन उत्तराखंड राजस्व परिषद के सदस्य न्यायिक के पद पर किया गया है। कार्मिक एवं सतर्कता विभाग की अपर सचिव रीना जोशी ने उदयराज सिंह को सदस्य न्यायिक गढ़वाल परिक्षेत्र के पद पर नामित करने के आदेश किए हैं। ये चयन पांच वर्ष या 65 वर्ष की अधिकतम आयु तक के लिए किया गया है। रिटायर आईएएस उदयराज सेवा में रहते हुए डीएम यूएसनगर, एमडी जल निगम, सीईओ पीएमजीएसवाई, एमडी शुगर फैडरेशन समेत अन्य कई जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.