बरेली, जनवरी 4 -- बरेली। लखीमपुर खीरी में टेक्निकल ग्रेज टू (टीजी टू) की मौत के बाद जिले में कर्मचारियों ने वहां के अधीक्षण अभियंता के विरोध में प्रदर्शन किया। मुख्य अभियंता कार्यालय के बाहर एकत्रित होकर अधीक्षण अभियंता के खिलाफ नारेबाजी की। विदयुत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ बरेली के कर्मचारियों ने लखीमपुर खीरी में रामगोपाल टीजी टू की प्रताड़ना के बाद हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। इस मौके पर अध्यक्ष यूनिस अंसारी, सचिव महेश प्रकाश समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...