सिमडेगा, जुलाई 2 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा सिर में चोट लगने की वजह से गंभीर हो गए हैं। उनका इलाज रांची के क्यूरेस्टा अस्पताल में चल रहा है। बताया गया कि विमल लकड़ा केरसई के नोनगढ़ा स्थित अपने खेत में चल रहे खेती कार्य को देखने गए थे। खेतों में चल रहे कार्य को देख वे पैदल ही घर लौट रहे थे। इसी क्रम में वे जमीन में गिर गए। सिह में पत्थर से चोट लगने की वजह से वह वहीं बेहोश हो गए। स्थानीय ग्रामीणों एवं परिजनों के सहयोग से विमल को इलाज के लिए कुरडेग सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कराया। सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने सीटी स्कैन आदि जांच करने के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया। इसके बाद उन्हें सिमडेगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.