लखनऊ, जून 16 -- पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम गौरव अग्रवाल ने सुरक्षित और संरक्षित रेल संचालन में महती भूमिका निभाने वाले मंडल के 14 रेल कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में परिचालन, सिग्नल एवं दूरसंचार और यांत्रित विभाग के कर्मचारी शामिल रहे। इस मौके पर एडीआरएम (परिचालन) रजनीश गुप्ता, एडीआरएम रेल प्रबंधक (इंफ्रा) भुवनेश सिंह, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक प्रसन्न कात्यायन, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर/मुख्यालय विजय आनंद वर्मा, मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर रवींद्र सिंह, सहायक संरक्षा अधिकारी सुधांशु शेखर श्रीवास्तव आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.