लखनऊ, दिसम्बर 3 -- पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की ओर से 18 दिसंबर को सुबह 11 बजे हजरतगंज स्थित डीआरएम कार्यालय सभागार में अनुकंपा अदालत लगाई जाएगी। इसमें मृतक, चिकित्सकीय रूप से अक्षम, लापता रेलकर्मियों के आश्रित प्रतिवेदन कर सकते हैं। कर्मचारी का विवरण, अनुकंपा नियुक्ति के लिए अभ्यर्थी का विवरण, मृत्यु, चिकित्सकीय अक्षमता, लापता प्रमाणपत्र 10 दिसंबर तक जमा करने होंगे। प्रतिवेदन निर्धारित प्रपत्र में संलग्न दस्तावेजों सहित दो प्रति इंजीआरएस केंद्र (एकल परिवाद निवारण खिडकी सिस्टम कक्ष), मंडल रेल प्रबंधक कायालय, पूर्वोत्तर रेलवे, 10 अशोक मार्ग हजरतगंज, लखनऊ-226001 के पते पर भेजने हैं। प्रतिवेदनों को पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की वेबसाइट ner.indianrailways.gov.in पर देखा जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...