नोएडा, अप्रैल 30 -- नोएडा, संवाददाता। पूर्वोत्तर राज्यों से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में आपूर्ति करने वाले दो तस्करों को मंगलवार रात पुलिस ने गिरफ्तार किया। दोनों डिलिवरी ब्वॉय के माध्यम से ऑनलाइन मांग होने पर सप्लाई करते थे। इनके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ है। सेंट्रल नोएडा जोन के डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि मंगलवार रात टीम गढ़ी गोल चक्कर पर जांच कर रही थी। तभी बाइक पर दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए। उन्हें रुकने का इशारा किया तो पर्थला फ्लाईओवर की तरफ मुड़ते हुए सर्विस रोड पर भागने लगे। टीम ने घेरकर दोनों को पकड़ लिया। दोनों की पहचान जिला कन्नौज के गांव रोहली निवासी योगेंद्र प्रताप और अरुण उर्फ कन्हैया के रूप में हुई। दोनों वर्तमान में गांव गढ़ी में रह रहे हैं। तलाशी लेने पर दोनों के पास से पांच किलो अवैध गांजा, द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.