जमशेदपुर, नवम्बर 17 -- आठवीं पूर्वी सिंहभूम वॉलीबॉल लीग के मुकाबले 23 नवंबर से रामदास भट्टा सेंटर में शुरू होंगे। मंगलवार को रजिस्ट्रेशन के अंतिम दिन महिला वर्ग में 9 और पुरुष वर्ग में 8 टीमों ने पंजीकरण कराया। पुरुष वर्ग में गत वर्ष की विजेता मंगल सिंह क्लब, उपविजेता सोनारी की दो टीमों सहित अमेजन क्लब, जादूगोड़ा, भगत सिंह क्लब, टाटा स्टील ट्रेनिंग सेंटर, बजरंग स्पोर्टिंग क्लब टेम्पलेट और शंकोसाई मानगो की टीम शामिल हैं। महिला वर्ग में गत वर्ष की विजेता संकोसाई मानगो की दो टीम, डीबीएमएस कदमा हाई स्कूल, भगत सिंह क्लब, जादूगोड़ा स्पोर्ट्स क्लब, नरवा पहाड़ क्लब, अमेजन क्लब, टाटा स्टील ट्रेनिंग सेंटर और सोनारी स्पोर्टिंग क्लब की टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता के आधार पर 24वीं सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए पुरुष और महिला टीमों...