जमशेदपुर, अप्रैल 19 -- पूर्वी सिंहभूम में जमशेदपुर से सटी पंचायतों को नगर निकाय बनाने का सरकार का प्रस्ताव है। हालांकि उन्हें नए नगर निकाय बनाने की जगह पुराने के विस्तार की तैयारी है। ऐसा इसलिए, क्योंकि जिले में पहले से चार-चार नगर निकाय मानगो नगर निगम, जमशेदपुर अक्षेस, जुगसलाई नगर परिषद व चाकुलिया नगर पंचायत हैं। ऐसे में जुगसलाई नगर परिषद के आसपास के इलाकों को उसी में शामिल कर उसका आकार बढ़ाने पर विचार हो रहा है। जिन पंचायतों को नगर निकाय बनाने की योजना है, उनमें बागबेड़ा, कीताडीह, परसूडीह, घोड़ाबांधा, हुरलुंग, छोटा गोविंदपुर, गदड़ा, सलगाझुरी व आसनबनी शामिल हैं। हालांकि जिला प्रशासन की सोच यह है कि इन सभी को अलग-अलग नगर निकाय बनाने के बजाय कुछ ही नगर निकाय बनाई जाए। इसके तहत जुगसलाई नगर परिषद से सटी पंचायतों को उसी में शामिल करने का विचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.