जमशेदपुर, मार्च 11 -- पूर्वी सिंहभूम जिले के 145 पेसा मोबलाइजरों के लिए सरकार ने होली का तोहफा दिया है। पंचायती राज विभाग ने सभी मोबलाइजरों के लिए एक साथ तीन माह के मानदेय का आवंटन जारी कर दिया गया है। इन सभी की नियुक्ति गत एक जनवरी 2025 से मानी गई है और जनवरी से मार्च तक का मानदेय एक साथ भेजा गया है। इन्हें एक माह के काम के लिए चार हजार रुपए मानदेय का भुगतान होना है। एक साथ तीन महीने का मानदेय अगर मिला, तो सभी को 12-12 हजार रुपए मिलेंगे। पूर्व में अपने ही पंचायत में मैट्रिक पास आवेदकों का चयन पंचायत स्वयंसेवक के रूप में किया गया था। हर पंचायत में एक-एक पेसा मोबलाइजर की नियुक्ति होनी थी। परंतु इनका चयन पहले से कार्यरत पंचायत स्वयंसेवकों में से करना था। हालांकि सभी प्रखंडों में पेसा मोबलाइजर नहीं मिले। इसके कारण जिले की कुल 231 पंचायत में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.