जमशेदपुर, मई 19 -- जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम कबड्डी एसोसिएशन द्वारा रविवार को कदमा स्थित मंगल सिंह क्लब में आयोजित बैठक में 20 मई से कबड्डी समर कैंप आयोजित करने का निर्णय लिया गया। यह कैंप महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों के खिलाड़ियों के लिए होगा।कैंप प्रतिदिन दो सत्रों में आयोजित किया जाएगा। आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को कबड्डी के प्रति प्रोत्साहित करना और उनके खेल कौशल को निखारना है। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष एमपी सिंह ने की। इस दौरान सचिन तिलक, संयोजक रमेश कुमार साहू, कोषाध्यक्ष सुशील कुमार, उपाध्यक्ष लक्ष्मी कुमारी, सह-कोषाध्यक्ष बसंती, नीतू कुमारी और अजय कुमार समेत कई कमेटी सदस्यों ने अपनी सहभागिता दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.