गोरखपुर, दिसम्बर 29 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्वी यूपी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शीतलहर जारी है। इसके कारण दिन का तापमान लगातार सामान्य से 6 से 7 डिग्री सेल्सियस नीचे रह रहा है। रविवार को दिन का तापमान सामान्य से करीब 6.5 डिग्री नीचे 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि यह शनिवार के मुकाबले 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक था। रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा है। रविवार को दिनभर घने कोहरे के बादल आसमान में छाए रहे। सूरज बादलों की ओट में छिपा रहा। दिन में करीब आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ चली। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के साथ साइबेरिया की तरफ से भी ठंड हवाओं की आमद शुरू हो गई है। हवाएं अपने साथ कोल्ड एयर मास ला रही हैं। इसके कारण पूर्वी यूपी में शीत लहर शुरू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.