मुजफ्फरपुर, जनवरी 16 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। पूर्वी भारत विज्ञान एवं अभियांत्रिकी मेला में जिले के बाल वैज्ञानि पीयूष कुमार को स्पेशल प्राइज फॉर मैथेमेटिक्स प्राप्त हुआ है। मार्गदर्शक शिक्षक दीपक कुमार ने कहा कि पीयूष उच्च माध्यमिक विद्यालय बरियारपुर का छात्र है। राज्य स्तर पर हुई प्रतियोगिता में विजेता बन वह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चुने गए थे। पीयूष ने मैथ में प्रोबैबलिटी पार्क बनाया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...