हल्द्वानी, अक्टूबर 7 -- अल्मोड़ा। मंगलवार सुबह लगभग 5 बजे पूर्वी पोखरखाली निवासी पंकज तिवारी के मकान में उस समय अफरातफरी मच गई जब एक तेंदुआ उनके बाथरूम में घुस गया। परिवार ने बाथरूम का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और तुरंत वन विभाग व एनटीडी चौकी पुलिस को सूचना दी। सूचना पर वन विभाग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सावधानीपूर्वक कार्रवाई करते हुए तेंदुए को सुरक्षित रूप से बाहर निकाला और अपने साथ वन विभाग के कार्यालय ले गई। घटना के दौरान किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली और वन विभाग की तत्परता की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.